खंडेला में रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों का आईजी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन….

सीकर में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की आवाज बुलंद, जांच अधिकारी बदलने की अपील

खंडेला के कोटड़ी गांव में जमीन के रास्ते को लेकर विवाद का मामला तूल पकड़ चुका है। रास्ते में गेट लगाने और विवाद के कारण, प्रभावित ग्रामीणों ने सीकर आईजी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जांच अधिकारी बदलने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पीड़िता सीता देवी ने आरोप लगाया कि खंडेला थाने के जांच अधिकारी पर पक्षपात करने और दूसरे पक्ष के साथ मिलकर धमकाने का आरोप है। परिजनों ने जांच को दूसरे थाने में ट्रांसफर करने की मांग की है।

जांच अधिकारी पर पक्षपात के आरोप
सीता देवी ने बताया कि रास्ते पर गेट लगाने के मामले में थाने में शिकायत की थी, लेकिन जांच अधिकारी पर आरोप है कि वह राजनीतिक प्रभाव में आकर सही जांच नहीं कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि अधिकारी पर महिला को धमकाने और झूठे मुकदमे के लिए दबाव बनाने का आरोप है, जिससे सीता देवी मानसिक रूप से परेशान हैं।

निष्पक्ष जांच की मां
सीता देवी के परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए इस जांच को थोई, सीकर, रानोली या रींगस थाने में ट्रांसफर कर दिया जाए।

Comments are closed.