प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कोलसिया में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 357 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कोलसिया में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 357 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कोलसिया में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 357 मरीज लाभान्वित

सीकर
जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली के प्रोफेसर डा. शिव प्रसाद खेदड़ की प्रेरणा से कोलसिया ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोलसिया, भोड़की, गुढ़ा आदि समीपवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट, यूरोलाॅजिस्ट, डर्मेटोलाॅजिस्ट तथा डेंटल सर्जन की बड़ी विशेषज्ञ टीम द्वारा 357 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में सरपंच प्रतिनिधि महेश पारीक, डा. शिव प्रसाद खेदड़, डा. शिशुपाल सिंह खेदड़, डा. सुभाष दूत, शीशपाल दूत, डा. संदीप जाखड़, झाबर दूत, गोवर्धन खेदड़, रामेश्वर खेदड़, सुभाष खेदड़, श्रीचंद नेहरा, देशराज नेहरा, सूबेदार महावीर, सूबेदार मामचंद, मुकेश कालेर, कमल कालेर, विद्याधर ढ़ाका, रामप्रताप कुमावत, ब्रह्मचंद सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।

Comments are closed.