आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ जमा कर्ताओं ने दिया ज्ञापन

सीकर में आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी सीकर ब्रांच में निवेशको की जमा राशि का भुगतान दिलाने को लेकर शहर के जमा कर्ताओं ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री, प्रधानमंत्री, एवं मुख्यमंत्री के नाम एडीएम सीकर को ज्ञापन दिया। जमाकर्ताओं ने बताया कि शाखा सीकर में भी 15000 से ज्यादा जमाकर्ताओं की 110 करोड से ज्यादा की जमाए है । यह सोसायटी पिछले 19 वर्षो से समय पर भुगतान करती आ रहीं थी । इसके लगभग 21 लाख सदस्य हैं ।उक्त जाचों के साथ ही संस्थान की सारी प्रॉपर्टी एवं खाते एजेन्सियों द्वारा फीज कर रखे है , सभी ब्रांचे बंद पड़ी है। जिसके कारण सोसायटी चाहकर भी निवेशको का भुगतान नहीं कर पा रही है । जैसा कि विदित है कि भारत सरकार ने ( पूर्व में कृषि मंत्रालय ) ने सोसायटी विवाद निपटाने हेतु लिक्विडेटर अहमदाबाद ऑफिस में नियुक्त कर रखा है। लेकिन सोसायटी की सम्पति व खाते की रकम लिक्विडेटर को स्थानान्तरित नहीं की है। इस दौरान संजय गुप्ता, पवन मिश्रा, नवरंग लाल अग्रवाल ,मुरारी लाल कुमावत ,अनवर अली ,प्रेम प्रकाश सैनी, कमल शर्मा ,गोकुल गोदारा, विनोद अग्रवाल, कैलाश शुक्ला, मोहनलाल जांगिड़, पवन कचोलिया सहित अनेक जमा करता उपस्थित थे।