खेत में काम कर रही बालिका पर मधुमक्खियों का हमला…

गंभीर हालत में बालिका को बीकानेर रेफर किया गया

रामसीसर भेड़वालिया की 14 वर्षीय सुलोचना, जो अपने खेत में काम कर रहे माता-पिता के लिए खाना बना रही थी, पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से उसकी तबीयत बिगड़ गई, और परिवार के लोग उसे पहले सरदारशहर के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में परिजनों ने बताया कि सुलोचना, उसके पिता सुखराम, मां इन्द्रा देवी, और अन्य परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। खाना बनाते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सुलोचना, सुखराम और इन्द्रा पर हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद अन्य खेत मजदूरों ने उन्हें बचाया, लेकिन सुलोचना की हालत ज्यादा बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर रेफर किया गया।

abtakNewsSikar