पिलानी के जानकी देवी मंडेलिया स्कूल के 61 विद्यार्थियों ने रीको स्थित दैनिक भास्कर के प्रिंटिंग प्लांट का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को समाचार पत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। प्रोडक्शन मैनेजर प्रवीण यादव ने उन्हें समाचार लेखन, संपादन, प्लेट मेकिंग और अखबार छपने की विधि के बारे में विस्तार से बताया।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों के साथ अनिता शर्मा, रिया पारीक और मेघा भी उपस्थित थीं। इस अनुभव से विद्यार्थियों को समाचार पत्र की उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने इसे लेकर अपनी जिज्ञासा भी पूरी की।