जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी, निस्तारण के दिए निर्देश…

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने नेछवा पंचायत समिति के काछवा गांव में रात्रि चौपाल आयोजित कर की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने नेछवा पंचायत समिति के काछवा गांव में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कहा की रात्रि चौपाल आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया जा रहा है, साथ ही चौपाल में सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आपकों प्रदान करते हैं।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , राजस्व ,कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने—अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। रात्री चौपाल में राजस्व, विद्युत, सामाजिक एवं न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पंचायती राज, शिक्षा , जलदाय , रसद , पीडब्ल्यूडी, विभागों से संबंधित 27 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। रात्री चौपाल में नेछवा एसडीएम राजवीर यादव, उप निदेशक उद्यान हरदेव सिंह बाजिया, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. दीपक अग्रवाल सहित ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्मिक, ग्रामवासी बडी संख्या में मौजूद रहे

abtakNewsSikar