झुंझुनूं में अधिवक्ता दिवस पर उपभोक्ता अधिकारों का संकल्प…

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों को अपनाने की अपील

झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर न्याय और उपभोक्ता अधिकारों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान निर्माण में उनके योगदान के लिए याद करते हुए कहा कि न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हर अधिवक्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने आम जनता को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने और न्याय को सुलभ बनाने का वचन दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अधिवक्ता और अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि झुंझुनूं जिले के सभी न्यायालयों में 50 वर्षों से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

abttakNewsSikar