Shekhawati Ab Tak News | Latest News From Churu, Sikar & Jhunjhunu

झुंझुनूं में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

एसीबी झुंझुनूं की टीम ने बास नानग की पटवारी सुशीला को गिरफ्तार किया है. केसीसी के ऑनलाइन खाता अपडेट के लिए उसने रिश्वत मांगी थी. पटवारी से रिश्वत के चार हजार रुपए बरामद कर लिए, कार्रवाई झुंझुनूं पटवार घर में की गई है. 
By SAT News on September 22, 2022

एसीबी झुंझुनूं की टीम ने बास नानग की पटवारी सुशीला को गिरफ्तार किया है. केसीसी के ऑनलाइन खाता अपडेट के लिए उसने रिश्वत मांगी थी. महिला पटवारी को चार हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई झुंझुनूं पटवार घर में की गई है. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में पटवारी के आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है.

एसीबी झुंझुनूं के एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि परिवादी बंशीलाल ने एसीबी को सूचना दी कि उसके किसान क्रेडिट कार्ड के लिए उसे रहन करवाना था. जिसके बाद उसे लोन मिल सके. रहन की पहली अप्रुवल पटवारी से मिलनी थी.

इस काम के लिए बास नानग की पटवारी सुशीला द्वारा किया जाना था. इसके बाद उसने इस काम की एवज में पांच हजार रुपए की मांग की.  परिवादी बंशीलाल ने चार हजार रुपए देने की बात कही. परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. जिस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया.

इसके बाद पटवारी सुशीला ने परिवादी को झुंझुनूं पटवार घर बुलाया. परिवादी ने पटवारी सुशीला को चार हजार रुपए दिए. और चार हजार रूपए लेकर अपने पर्स में रख लिए. एसीबी की टीम मौके पर ही मौजूद थी. एसीबी ने महिला पटवारी को दबोचकर रिश्वत की रकम बरामद कर ली है. जिसे जयपुर के विशेष एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

ACBhindi newsjhunjhunu hindi newsjhunjhunu newsKCCOnline Account UpdatePatwarirajasthan crimerajasthan hindi newsrajasthan news
  • झुंझुनूं
Share
Related Posts

सीएलसी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मील ने जरूरतमंद रोगी के लिए किया 163 वीं बार रक्तदान

सीकर के नमन जोगाणी ने रचा इतिहास: तीनों स्तरों पर पहले ही प्रयास में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

माही शेखावत बनी अखिल भारत हिन्दू महासभा सीकर जिलाध्यक्ष

जिला कलेक्टर को गायक जाकिर अब्बासी ने भेंट की लोकप्रिय हिंदी कविताएं पुस्तक

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा उदयपुरवाटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 253 मरीज लाभान्वित

तारपुरा के सामुदायिक भवन में मनसा A S G हॉस्पिटल के डायरेक्टर नरेंद्र चौहान के द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

  • लाइफ स्टाइल
  • यात्रा
  • वीमेन
  • किस्से
  • आइडिया
  • एंटरटेनमेंट
  • जीवन मंत्र
  • फाइनेंस
  • यात्रा
  • लग्जरी
  • क्रिकेट
  • इतिहास
View Desktop Version
Powered by BetterAMP