झुंझुनूं में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का आगाज…

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस टीम तैनात

झुंझुनूं में सोमवार को महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की गई। एसपी शरद चौधरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस विशेष यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह यूनिट महिलाओं और बेटियों के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का कार्य करेगी। संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के साथ यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास नजर

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कॉलेज, मॉल, पार्क, और धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त करेगी। इन इलाकों में किसी भी आपराधिक गतिविधि को तुरंत रोकने और अपराधियों को मौके पर ही पकड़ने की योजना बनाई गई है। टीम को चार स्कूटी प्रदान की गई हैं, जिन पर महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर महिला पुलिसकर्मी नजदीकी थानों से मदद ले सकेंगी। इस कदम को महिला सशक्तिकरण और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है।

abtakNewsSikar