नेशनल इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन स्टेट लेवल में प्रिंस प्रथम

नेशनल इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन स्टेट लेवल में प्रिंस प्रथम
नेशनल इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन स्टेट लेवल में प्रिंस प्रथम
SIKAR
रक्षा मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेशनल इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन 2025 के स्टेट लेवल चरण का आयोजन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, हिंडोली, बूंदी में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 41 टीमें पंजीकृत हुई।
छात्र वर्ग प्रतियोगिता का फाइनल राउंड सीकर स्थित प्रिंस सैनिक स्कूल एवं बिड़ला स्कूल, पिलानी के मध्य आयोजित हुआ जिसमें प्रिंस सैनिक स्कूल स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान पर एवं बिड़ला स्कूल द्वितीय स्थान पर रही।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग का फाइनल राउंड सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली एवं बिड़ला स्कूल, पिलानी के मध्य आयोजित हुआ जिसमें प्रिंस लोटस वैली स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान पर एवं बिड़ला स्कूल द्वितीय स्थान पर रही।
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रिंस म्यूजिकल बैंड की छात्र व छात्रा टीमों का चयन जोनल स्तर पर हुआ है। ऑल इंडिया इंटर स्कूल बैंड कॉम्पिटिशन 2024 में भी प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड ने सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान हासिल किया था एवं हाल ही में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित हुए राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भी प्रिंस एकेडमी म्यूजिकल बैंड टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आकर्षक प्रस्तुतियां दी थी।
छात्र व छात्रा दोनों वर्गों में स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रिंस एजुहब में जश्न का माहौल रहा। निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा एवं मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने विजेता बैण्ड टीम में शामिल विद्यार्थियों, इंस्ट्रक्टर्स व अभिभावकों को बधाइयां दी।

abtakhindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS