प्रिंस एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल वाॅरोस का समापन

प्रिंस एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल वाॅरोस का समापन
प्रिंस एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल वाॅरोस का समापन
सीकर
जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी व प्रिंस लोटस वैली में वार्षिक खेल महोत्सव वाॅरोस का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम.आर. अग्रवाल एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने विजेता सदनों व खिलाड़ियों की घोषणा कर ट्राॅफी प्रदान की। प्रिंस एकेडमी से समुराई हाउस प्रथम, ट्रोजन हाउस द्वितीय एवं वुडस्टॉक हाउस तृतीय स्थान पर रहा। वहीं प्रिंस लोटस वैली एवं प्री-फाउंडेशन विंग से वुडस्टॉक प्रथम, समुराई द्वितीय एवं ट्रोजन तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1500 से अधिक विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को नित्य प्रति कोई न कोई इंडोर अथवा आउटडोर गेम अवश्य खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ टीम स्पिरिट, लीडरशिप, कोर्डिनेशन, ऑर्गेनाइजिंग स्किल आदि अनेक ऑफिसर लाइक क्वालिटीज का विकास होता है।

abtakprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthansikar khabarSIKAR NEWSsikar update