प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कांवट में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 308 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कांवट में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 308 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कांवट में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 308 मरीज लाभान्वित
सीकर

सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कांवट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की विशेषज्ञ टीम द्वारा 308 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। शिविर में सरपंच मीना सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामावतार भडासरा, सीएचसी प्रभारी डा. अविनाश लेघा, सांवरमल अग्रवाल, कपिल चौधरी, दीपेंद्र चौधरी, निखिल शर्मा, राहुल यादव, रोहित शर्मा, सतीश चौधरी, सुरेंद्र संघी, राजेश चौधरी, सुभाष पालीवाल सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए। अतिथियों ने प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा चलायी जा रही निःशुल्क चिकित्सा सेवा मुहिम की सराहना की।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunurajasthanrajasthan hindi khabarrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS