भाजपा की वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर और मदरसा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष मेहरूनिसा टांक ने किया संबोधन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
भाजपा की वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

सीकर, । भाजपा के “वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में परशुराम भवन सीकर में सोमवार को किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने वक़्फ़ अधिनियम 2025 पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को सम्मानजनक और प्रभावशाली तरीके से संबोधित किया। उन्होंने वक़्फ़ संपत्तियों में पारदर्शिता और गरीबों के अधिकारों की रक्षा हेतु उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम की महत्ता को रेखांकित किया। मदरसा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मेहरूनिसा टांक ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण हेतु कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि अपने और देश के विकास के लिए एकजुट होकर मोदी सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होना आज की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हिंदू-मुस्लिम सभी को राष्ट्रहित में लिए जा रहे हर फैसले का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ सुधार भी एक ऐसा ही ऐतिहासिक निर्णय है, जो गरीब मुसलमानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला संयोजक करण सिंह और सहसंयोजक जावेद खान किरडोली के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, इंद्रा चौधरी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम मिश्रा,रमेश जलधारी,बाबू सिंह बाजौर,राजकुमार जोशी,अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ खान,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुश्ताक खान,अयूब लाला,इकबाल मालावत जिला महामंत्री, फिदा हुसैन ,शकील बुरहान,इस्लाम पठान,मोहम्मद अली खत्री,हाकम खान,रतन सैनी,इंद्र शर्मा,गुलाब धींवा,विजयपाल बंटी,प्रदीप अग्रवाल,अमित तिवाड़ी, गौरव दीक्षित,राम सिंह पिपराली,राजेश रोलान,शिवभगवान बगड़िया,वरुण कुशलेश शर्मा, गिरवर सिंह, जय सिंह त्रिलोकपुरा, वीरेंद्र सिंह दीपपुरा, पवन शास्त्री, लक्ष्मण कुमावत, सलीम मोहम्मद , सादिक गोलमदार, वाजिद मोयल,साबिर अली खत्री, अकबर अली खोखर, शमशाद अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के संबोधन से प्रेरित होकर रशीद खान किरडोली, हनीफ गोलमदार, रुस्तम बड़गुर्जर ,मुगल बेग सहित अनेक मुस्लिम समुदाय के साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जो अभियान की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है। कार्यशाला का मंच संचालन अत्यंत प्रभावशाली ढंग से नेमीचंद कुमावत ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, वक़्फ़ सुधार और देश की एकता के संकल्प के साथ किया गया।