मानवता अस्पताल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर पंचायत भवन हर्ष में सुबह 10 से 12 बजे तक और मानव सेवा संस्थान मंडावरा में 12 से 2 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में निशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की गई, जिसका लाभ 250 मरीजों ने उठाया।
मानवता अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बलबीर झाझड़िया ने बताया कि शिविर में डॉ. शुभम मित्तल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राखी अठवानी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. ऋतुराज, और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. खुशबू शर्मा ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच छीतरमल, सरपंच प्रतिनिधि रामदेवसिंह और राधाकिशन सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।