जिला मुख्यालय पर लाडली फाउंडेशन समाज कल्याण संस्था ने एक जरूरतमंद युवती का भात (मायरा) भरा। फाउंडेशन के सदस्यों ने गुनगुन पुत्री बाबूलाल सोनी को 11 हजार रुपए नकद, आभूषण और उपहार देकर इस आयोजन को संपन्न किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संयोजक पं. दीपक शर्मा और अन्य सदस्य संगीता शर्मा, कमलेश, पृथ्वी नवहाल, कैलाश नवहाल, कृष्णा शर्मा, ललिता स्वामी, बीना शर्मा, इंदु आदि मौजूद रहे।