गुरुवार को लॉरेंस गैंग से जुड़े हार्डकोर अपराधी दानाराम की अपहरण मामले में झुंझुनूं सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। दानाराम, जो बीकानेर जेल में बंद है, को कड़ी सुरक्षा के बीच बुलेट प्रूफ ट्रक में लाकर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस के हथियारबंद जवान कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात रहे।
आपराधिक मामलों का लंबा इतिहास
दानाराम के खिलाफ 2021 में झुंझुनूं कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी कई संगीन धाराओं में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पेशी के दौरान झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस, सदर थाना, क्यूआरटी टीम और बीकानेर पुलिस की टीम मौजूद रही।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
पेशी के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।