विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में वार्षिकोत्सव ट्यूलिप-2024 का आयोजन…

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी ने मनाया वार्षिकोत्सव ट्यूलिप-2024

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में वार्षिकोत्सव “ट्यूलिप-2024” धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक मंजू लाटा, ट्रस्टी महावीर पांडे, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडे, सीईओ अनुराधा पांडे और इंजीनियर रिया लाटा ने किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं।

कार्यक्रम में सीईओ अनुराधा पांडे ने कहा कि बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थाओं का अहम योगदान होता है। विद्याश्रम ग्रुप बच्चों को शिक्षित और संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मुख्य अतिथि पशुपति कुमार शर्मा, पन्नालाल सारड़ा, राकेश कुमार लाटा और एडीपीसी समग्र शिक्षा ने संस्था के प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडे द्वारा सम्मानित किए गए।

विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने प्रस्तुत की, जबकि मंच संचालन निकिता सोनी, निशी शर्मा, फलक खान और जहान सोनी ने किया।

abtakNewsSikar