सावित्री बाई फूले जयंती के उपलक्ष्य में पोष बड़ा व पुष्पांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सावित्री बाई फूले जयंती के उपलक्ष्य में पोष बड़ा व पुष्पांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सावित्री बाई फूले जयंती के उपलक्ष्य में पोष बड़ा व पुष्पांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सीकर

दादी चौक स्थित शिव_सेवा समिति प्रांगण में नेताजी ग्रुप के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर पोष बड़ा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनके सामाजिक योगदान को नमन किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नेताजी ग्रुप द्वारा आयोजित पोष बड़ा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान माता फूले द्वारा नारी शिक्षा, सामाजिक समानता, कुरीतियों के विरोध एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए चलाए गए अभियानों पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक प्रयासों तथा समाज को जागरूक करने में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाकर महिलाओं और पिछड़े वर्गों को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, शिक्षा और सद्भाव को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने केसरी दादी दिनेश केसरी भागीरथ खानदानी नवीन अग्रवाल महेश मिश्रा। पीयूष पारीक। पार्षद सुरेश सैनी महात्मा ज्योतिबा फुले कॉलेज ओपीसेनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्थान से भंवरलाल जी गार्ड तोलाराम सैनी सैनी समाज संस्था अध्यक्ष राजकुमार दैया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी मुकेश ब्लड बैंक कालुराम हर्ष शनि मंदिर के पुजारी रवींद्र भार्गव गणेश जांगिड़ इदरीश चौहान शैलेन्देर शर्मा राकेश सैनी हरिराम सैनी पधारे अतिथियों, राहुल सैनी नेताजी ग्रुप द्वारा सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

 

abtakhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWSsikar updatevidhyasaram school sikar