सीकर: निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर बच्चे की मौत…

सुरक्षा इंतजामों की कमी पर परिजनों का हंगामा, बिल्डर पर लापरवाही का आरोप

सीकर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था और पतंग लूटने के दौरान नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत एसके हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बिल्डिंग निर्माण में सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे का कारण बताया है। उनका कहना है कि पिछले तीन सालों से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन न तो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। परिजनों ने लापरवाह बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए हॉस्पिटल में प्रदर्शन किया।

abtakNewsSikar