सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्यघर योजना में नए सुधार…

आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया, उपभोक्ताओं को मिलेगा जल्दी कनेक्शन

घर और ऑफिस की छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्यघर योजना में सुधार किए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को जल्दी कनेक्शन मिलेगा और प्रक्रिया को भी सरल बना दिया गया है। इस योजना के तहत आवेदकों के लिए प्राथमिकता निर्धारित की जाएगी, और प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की जाएगी। इससे लोड बढ़ाने, मीटर टेस्टिंग और साइट वेरीफिकेशन जैसी कार्यवाही के लिए अब आवेदकों को अलग-अलग फाइलें नहीं लगानी होंगी और न ही सब डिवीजन कार्यालय जाने की जरूरत होगी।

इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। अब तक प्रदेश में 16,572 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जिनमें जयपुर डिस्कॉम में 6,217, अजमेर डिस्कॉम में 5,479 और जोधपुर डिस्कॉम में 4,876 घर शामिल हैं। अब लोड एक्सटेंशन और सिंगल फेज से थ्री फेज में बदलने का काम सोलर मीटर और रूफटॉप सोलर के साथ किया जा सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

abtakNewsSikar