अंजू अग्रवाल को वीर शेखावाटी साहित्य सम्मान, साहित्यिक महोत्सव में सम्मानित…

साहित्य सागर संस्था द्वारा पाटोदिया गेस्ट हाउस में आयोजित महोत्सव में कई साहित्यकारों का हुआ सम्मान

झुंझुनूं के पाटोदिया गेस्ट हाउस में आयोजित नौवें साहित्यिक महोत्सव में अंजू अग्रवाल को वीर शेखावाटी साहित्य सम्मान से नवाजा गया। साहित्य सागर संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया और उनकी 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया।

अंजू अग्रवाल ने बताया कि उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा लिखे गए सांझा काव्य संग्रह “शब्दों का शहर” के लिए मिला, जो साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान का प्रमाण है।

abtakhindi newsNews