अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सीकर और लायंस क्लब लीजेंड्स के तत्वाधान में जरूरतमंदों को भोजन वितरण

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लायंस क्लब सीकर लीजेंड्स के संयुक्त तत्वावधान में रानी सती स्थित, कच्ची बस्ती, सीकर में जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लायंस क्लब सीकर लीजेंड्स के संयुक्त तत्वावधान में रानी सती स्थित, कच्ची बस्ती, सीकर में जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया।भोजन प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और पूरे क्षेत्र में खुशी व संतोष का माहौल देखने को मिला। बच्चों की प्रसन्नता ने आयोजन को भावनात्मक रूप से विशेष बना दिया। कार्यक्रम से वहां मौजूद स्थानीय लोग भी अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने इस प्रकार के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम संयोजक सज्जन अग्रवाल ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे सेवा कार्य सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और मानवता का संदेश देते हैं।इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के चेयरमैन अमित चिरानियाँ जिलाध्यक्ष अनिल तोदी,जिला महामंत्री मणिशंकर खेतान,युवा जिला अध्यक्ष लोकेश हाजरिका,युवा जिला मंत्री शिवम पटवारी,मुरली खेतान शुभम मोदी आदि मौजूद रहे।

abtakchuruchuru hindi newschuru newsHealth Tipshindi khabarhindi newshindi updatejaipur newsjhunjhunuprince schoolrajasthanrajasthan hindi khabarrajasthan hindi newsrajasthan hindi updaterajasthan khabarrajasthan newsrajasthan updatesarkari jobsSarkari Result 2022shekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update