अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला रसद अधिकारी से वार्ता…

जिला रसद अधिकारी से मुलाकात कर ग्राहकों की समस्याओं पर चर्चा

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीकर द्वारा प्रांत सह सचिव पुनीत सैनी के मार्गदर्शन में चलो कार्यालय की ओर कार्यक्रम के तहत ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा से मुलाकात की।जिला सचिव राकेश कट्टा ने बताया कि जिला रसद अधिकारी से वार्ता में ग्राहकों की राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं, बाट मांप की जांच, पैट्रोल पंपों द्वारा दिए जा रहे पैट्रोल की माप तथा गुणवत्ता,पैट्रोल पंपों पर दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं (पानी,वाहन की हवा,सोचालय की सुविधा इत्यादि) की जांच की मांग की।राशन डीलर द्वारा समय पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाना तथा सही नाप से खाद्यान्न वितरित करना आदि पर कडे कदम उठाने की मांग की।इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीकर द्वारा नरेश शर्मा के सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत होने की हार्दिक बधाई देते हुए संगठन का स्मृति चिन्ह व स्मरणिका देकर सम्मानित किया।इसी अवसर पर प्रवर्तन अधिकारी ,जिला रसद विभाग सीकर के जयराम गुर्जर का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रातं सह सचिव पुनीत सैनी,प्रांत अभ्यास आयाम प्रमुख सत्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष डाॅ.अनिल कुमार ढुकिया,जिला सचिव राकेश कट्टा, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सोनी,चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजाराम कटारिया उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar