अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन…

विभिन्न सुधारों की मांग को लेकर किया ज्ञापन प्रस्तुत

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीकर द्वारा प्रांत सह सचिव पुनीत सैनी के नेतृत्व में नगर परिषद सीकर आयुक्त शशिकांत शर्मा को ज्ञापन दिया। जिला सचिव राकेश कट्टा ने बताया कि ज्ञापन में शहर में सफाई व्यवस्था, शहर में मुख्य स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था, शहर में पार्किंग की व्यवस्था, पॉलिथीन पर पूर्णतया रोक लगाना व जांच करना,स्वच्छता जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित करना,सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के कार्यक्रम आयोजित करना,बस डिपो में अतिरिक्त टायलेट का निर्माण करवाना,अतिक्रमण को हटाना,नालियों की नियमित सफाई करवाना,अवैध निर्माण को रोकना,शहर से आवारा पशुओं को हटवाना आदि मांगें ज्ञापन में दी गई। आयुक्त महोदय द्वारा इन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर प्रांत सह सचिव पुनीत सैनी ,जिलाध्यक्ष डाॅ.अनिल कुमार ढुकिया,जिला सचिव राकेश कट्टा, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार पारीक, श्रवण कुमार शर्मा, विक्रम सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

abtakhindi news