अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीकर ने जिला परियोजना अधिकारी अंजलि सैनी और ट्रैफिक पुलिस के एसआई सुभाषचंद का सम्मान किया। यह आयोजन प्रांत सहसचिव पुनीत सैनी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें दोनों अधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सराहा गया। जिला सचिव राकेश कट्टा ने बताया कि संगठन ने आगे भी इनका सहयोग करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल ढुकिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश मोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।