अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कल संघ कार्यालय समुत्कर्ष भवन में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया, जिसमें चंग बांसुरी की धुन पर होली गीत व धमाल की प्रस्तुति कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार डुकिया द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन कर दायित्वों की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत जिला सचिव राकेश कट्टा, जिला संगठन मंत्री मनीष कुमार पारीक, जिला उपाध्यक्ष पं. श्रवण कुमार शर्मा, बलदेव सैनी, श्रवण कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार मोयल, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सोनी, जिला महिला मंत्री भावना शर्मा के साथ साथ सक्रिय सदस्य के रूप में गजेंद्र सैनी, दिलीप माथुर, सांवरमल सैनी, सुरेश कुमार रुहेला,राजाराम कटारिया, प्रधानाचार्य सुरेश पारीक, विजयपाल चौहान, महेश रुहेला,मनीष शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, यशस्वी राठौड, चन्द्रप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमावत, श्रवण कुमार गौरा,राजकुमार टेलर, पुष्पेन्द्र सैनी,राजेन्द्र कुमार को मनोनीत किया गया।इस अवसर पर जिला सचिव राकेश कट्टा ने बताया कि बैठक में नवसंवतसर पर होने वाले कार्यक्रम, मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तु के विषय में ग्राहकों को जागरूक करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एक विशेष विषय जिसमें विधालय व महाविद्यालयों में ग्राहक क्लब के गठन हेतु चर्चा की गई। इसका गठन करने से विधाथिॅयों में स्कूल स्तर से ही मांइडफूल कंजप्सन यानि सोच समझकर वस्तु के उपभोग करने की आदत विकसित हो सकेगी ।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राकेश कट्टा ने देशभक्तिगीत के साथ प्रारंभ किया।