अखिल भारतीय बिजारनियां परिवार संघ का पहला स्नेह मिलन कार्यक्रम प्रधानजी का जाव में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ किया।
कार्यक्रम में मनसा माता सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं पलसाना के पूर्व सरपंच रामदेव सिंह बिजारनियां, जाट आरक्षण दस्तावेजों के रचनाकार भंवरलाल बिजारनियां, सलूक सिंह रूदडोल (चरखी दादरी, हरियाणा), शार्दूल सिंह (रावतसर), डॉ. नंदलाल, खियांराम (हरनावा), बनवारीलाल (सुजानगढ़), बलवीर सिंह (पूर्व प्रधान, नोहर), भीमसेन (गुलाबगढ़), रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाना और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना था।