अग्निवीर की मौत से टूटा परिवार, खुशियां बदली मातम में…

ट्रेनिंग खत्म कर घर लौटने से पांच दिन पहले अग्निवीर शंकर का निधन

बीकानेर के लूणकरणसर के करणीसर गांव में अग्निवीर शंकर (22) के निधन से खुशियां मातम में बदल गईं। ट्रेनिंग खत्म होने के पांच दिन पहले ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। घर पर बेटे के स्वागत की तैयारियों में जुटे पिता कानदास और गांव वालों के लिए यह घटना हृदय विदारक साबित हुई।

शंकर के पिता ने गांव में सबको बेटे के आने की सूचना देकर स्वागत की तैयारी कर रखी थी। मां संतोष देवी बार-बार बेटे को पुकारते हुए बिलख पड़ीं। गांव के सरपंच हेतराम गोदारा ने बताया कि शंकर को नासिक में घबराहट के बाद इलाज के लिए पुणे रेफर किया गया, लेकिन 29 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी और “शंकर दास अमर रहे” के नारे लगाए।

abtakNewsSikar