अग्रवाल समाज प्रन्यास सीकर द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5149 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन गढ़ परिसर मे संपन्न
सीकर
हर वर्ष की भाँति इस साल भी अग्रवाल समाज प्रन्यास सीकर द्वारा सोमवार 22 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन गढ़ परिसर स्थित हरिराम लोहिया सभागार में दोपहर दो बजे से धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं व छात्र छात्राओ को सम्मानित कर कि गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल जी क्याल डीआईजी ऑफ़ पुलिस,श्री राजेंद्र जी पंसारी समाज सेवी उद्योगपति व श्री अनिल जी सिंघल जॉइंट कमिश्नर स्टेट जीएसटी विराजमान रहे। वक्ताओं ने मंच से बोलते हुए बताया कि समाज के बच्चों को शिक्षा व्यापार व राजनीति के क्षेत्र में आगे आना चाहिए जब तक समाज का युवा वर्ग शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज का उद्धार होना संभव नहीं है समाज के व्यक्तियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए स्वयंम व अपने बच्चों को प्रेरित कर स्वयं का व्यापार स्थापित कर अधिक से अधिक रोज़गार प्रदान करने की आवश्यकता है।बेटियों को शिक्षित कर संस्कारवान व आत्मनिर्भर बनाना चाहिए ताकि भविष्य में आने वाली युवा पीढ़ी उच्च सरकारी सेवा में अपना स्थान बना समाज का नाम रोशन कर सके। जब तक समाज के व्यक्ति संगठित रूप से राजनीतिक में अपना शक्ति प्रदर्शन नहीं करेंगे तब तक समाज का भला होना संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिवकुमार जी सर्राफ़ समाज सेवी उद्योगपति ने की कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में ,श्री निखिल जी पोद्दार एसडीएम, व कांताप्रसाद जी मोर पूर्व बिसूका उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉक्टर के के अग्रवाल पीएमओ,श्री राहुल गुप्ता उद्योगपति, डॉक्टर जयेश मित्तल एसबी मित्तल हॉस्पिटल ,सीए अंकुर गुप्ता चेयरमैन सीआईआरसी आईसीएआई रहे डॉक्टर शिवम अग्रवाल सीए देवांशु गुप्ता डॉक्टर मोनिका मंगला आदि रहे। कार्यक्रम में ,जुगल किशोर अग्रवाल विनोद जी हैंडलूम कांति प्रसाद पंसारी शिवप्रसाद जी जालान महेंद्र लोहिया रमेश लोहिया गिरधारी पंसारी ,पवन फागलवा, रतन काछवा नंदकिशोर टिबडा विकाश मोर मनोज पंसारी,फूलचंद मोर, योगेश गुप्ता, सीए महेंद्र जालान ,सुशील गिनोडीया शुभम् मोदी मनीष दोदराजका ,सीए देवकीनंदन शशांक गोयल , संतोष पटवारी, मंजु लोहिया, सन्नु मोदी आदि गणमान्य अग्रजन व अग्रशक्ति नवयुवक उपस्थित रहे। जयंती के उपलक्ष में समाज के वरिष्ठ व विशिष्ठ जन को साफा शाल व माला पहना कर सम्मानित किया गया। रथ यात्रा के पश्चात सायं 7.15 बजे से भोजन महाप्रसाद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सीए राजेंद्र अग्रवाल व मधु सिहोटिया ने किया। इसके अलावा जयंती की पूर्व संध्या पर अग्रसेन सर्किल पर समाज बंधुओ द्वारा रोशनी कर आतिशबाजी की गई।उपरोक्त जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष महेश टीबड़ा व मंत्री अरुण फागलवा ने बताया की समाज द्वारा बहुत जल्द बाहर से आकर पढ़ने वाले बच्चों के लिए अग्रवाल हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू कर हॉस्टल का निर्माण करवाया जाएगा।
सीकर शहर में अग्रवाल समाज प्रन्यास महिला मंडल व नवयुवक समिति द्वारा अग्र सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम यथा मंगल पाठ अनाथ बच्चों को फर्नीचर व भोजन व्यवस्था, अग्रवाल बैडमिंटन लीग, गौ सेवा व वृक्षारोपण , भव्य डांडिया नाईट ,स्टाल सजाओ फैंसी ड्रेस व अग्रमेला, रक्तदान शिविर व शतरंज प्रतियोगिता ,भव्य अग्र मैराथन आदि अनेक कार्यक्रमो का आयोजन सभी अग्र बन्धुओं के सहयोग से किया गया है। अंत में जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे काफ़ी संख्या में महिलाए व पुरुष मंगल परिधान पहन कर शामिल हुये। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
अंतः में समाज के पदाधिकारी प्रन्यासीगण धुड़मल दोदराजका, अभिषेक मोर,अनिल खेतान, नवल जोगानी, ओमप्रकाश पटवारी ,जगदीश चौकड़िका व नवीन अग्रवाल पूर्वपार्षद , द्वारा भविष्य में अग्रसेन भवन के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए पधारे हुए अग्रबंधुओ से जयंती के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर समारोह को सफल बनाने व महाराजा श्री अग्रसेन जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया