अग्रसेन नगर आरओबी निर्माण कार्य से चूरू-जयपुर रोड पर डायवर्ट किया गया रास्ता…

निर्माण कार्य से डायवर्ट हुआ रास्ता, छोटे वाहन भी ले रहे मार्ग

अग्रसेन नगर आरओबी के निर्माण कार्य के कारण चूरू-जयपुर रोड पर पीएचईडी कार्यालय के सामने रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। जेसीबी की मदद से रास्ते का कटाव किया गया, जिससे पीएचईडी की पाइप लाइन भी टूट गई। पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार ने बताया कि लाइनों को शिफ्ट करने के लिए एईएन जिग्नेश को निर्देश दिए गए हैं। पुराने नर्मदा बस स्टैंड के रास्ते से छोटे वाहन निकल रहे हैं, जबकि मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य जारी है।

abtakhindi news