अग्रसेन नगर स्थित राजकीय स्कूल में सोमवार को वुमन वेलफेयर सोसायटी द्वारा 40 बच्चों को स्वेटर और जुराब वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को मिठाई भी दी गई।
सोसायटी की अध्यक्ष अनुराधा खेड़ा ने बताया कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और जुराब दिए गए हैं, ताकि वे ठंड से बच सकें। इस अवसर पर सचिव रेखा सक्सेना, सरोज, मंजू पारीख, मंजू इंदौरिया, सविता, राजश्री, नीरू, पूनम, पूजा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।