अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के तत्वावधान में 19 जनवरी को कॉलोनी का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मदनलाल राजपुरोहित ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन में 19 जनवरी को सुबह 10 बजे कार्यक्रम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में पंजाब के कलाकार प्रस्तुति देंगे। पूर्व अध्यक्ष वैद्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई हैं।