अजबपुरा में खंडेला के लिए ट्यूबवेल निर्माण का विरोध, जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

अजबपुरा में खंडेला के लिए ट्यूबवेल निर्माण का विरोध, जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

अजबपुरा में खंडेला के लिए ट्यूबवेल निर्माण का विरोध, जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

पलसाना (सीकर)। दांतारामगढ़ उपखंड कार्यालय में गुरुवार को हुई जनसुनवाई के दौरान अजबपुरा गांव के ग्रामीणों ने खंडेला के लिए प्रस्तावित ट्यूबवेल निर्माण का कड़ा विरोध जताया। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गांव में जल संकट को देखते हुए यह कार्य तुरंत रोका जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग खंडेला में पेयजल आपूर्ति के लिए अजबपुरा में नया ट्यूबवेल खुदवाने की योजना बना रहा है, जबकि गांव में पहले से ही भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है और पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। ऐसे में गांव की जल जरूरतों की अनदेखी कर अन्य क्षेत्र को पानी भेजना अन्यायपूर्ण है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रस्तावित कार्य को रोका नहीं गया तो उन्हें एक बार फिर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में भी इसी तरह के प्रयास का ग्रामीणों ने व्यापक विरोध किया था।

इस अवसर पर एडवोकेट पप्पू कुमावत, निवास कुमावत, मंगलचंद कुमावत, छीतरमल, सुनील कुमार मंत्री, हनुमान, राम कुमार, अशोक कुमावत, सोहन कुमावत, मोहन लाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS