अजमेर के दरगाह थाना पुलिस ने अंदरकोट इलाके के एक जेबतराश गैंग के 4 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी के 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर जालियान कब्रिस्तान इलाके से पकड़ा।
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों की आपराधिक कुंडली
गिरफ्तार आरोपियों में इनायत उर्फ रियाज, अली, शकील खान और अजीम शेख उर्फ कालिया शामिल हैं। इनायत उर्फ रियाज पर पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें चोरी, जेबतराशी और अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं। पुलिस इन बदमाशों के साथियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।