अजमेर में 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

मोबाइल की लत और मानसिक दबाव के कारण युवक ने लिया ये कदम

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बड़लिया इलाके में सोमवार शाम को एक दुखद घटना सामने आई, जब 18 वर्षीय गोविंद सिंह ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोविंद के पिता जय सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने 9वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले एक साल से वह घर में मोबाइल का इस्तेमाल करने में समय व्यतीत कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, जब गोविंद की मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, तो उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। बाद में, पिता ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि गोविंद फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए JLN अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में मानसिक रूप से डिस्टर्ब होने की बात सामने आई है, हालांकि जांच अभी जारी है। पुलिस ने गोविंद का मोबाइल जब्त कर लिया है, और मामले की आगे की जांच इस आधार पर की जाएगी।

गोविंद के ताऊ, भागीरथ ने बताया कि वह काफी समय से फोन का ज्यादा उपयोग करता था, और इस वजह से वह मानसिक तनाव का शिकार हो गया था। परिजनों से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

abtakNewsSikar