अजीतगढ़ पीजी कॉलेज और बाबा श्याम टीटी कॉलेज के तत्वावधान में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन योग गुरु पूरणमल ने किया, जिसमें विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, बालासन, पद्मासन और शीर्षासन जैसे योगाभ्यास करवाए गए। उन्होंने योग की विभिन्न तकनीकों और उनके स्वास्थ्य लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कॉलेज निदेशक विजय यादव ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। टीटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रकिश नंदूड़ी ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर उप प्राचार्य मुकेश महरिया और अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया, जिनमें राजकुमारी, दीपिका, शिंभू दयाल, डब्बू सिंह, लक्ष्मीनारायण, मोहनलाल, शिवराम, बलदेव, और इंद्रकुमार शामिल रहे।