श्री रामलीला परिषद थोई के अंतिम दिवस पर रामलीला परिषद के विभिन्न कलाकारों का सम्मान किया गया । इसमें कैलाश सोनी जिन्होंने रामलीला परिषद के मंच पर पिछले 25 वर्षों से विभिन्न भूमिकाओं का जीवंत निर्वाह किया है उन्हें ग्राम जनता थोई द्वारा शानदार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेडल की बरसात कर सम्मानित किया गया । इसमें एक गोल्ड मेडल उमा पाराशर सुपुत्री स्वर्गीय श्री गिरिराज पाराशर द्वारा दिया गया एवं 50 चांदी के मेडल आम जनता द्वारा दिए गए।
सोनी पिछले 17 वर्षों से लगातार रावण का जीवन्त अभिनय कर रहे हैं । इसके अलावा इन्होंने केवट, हनुमान ,सुमंत, बाणासुर, अंगद ,मेघनाथ, कुंभकरण, जालंधर ,भरतरी ,जालिम सिंह आदि विभिन्न खलनायकों के अभिनय को किया है । सोनी ने कहा कि मैं इस सम्मान से अभीभूत हूं । एवं आशा करता हूं की रामलीला भविष्य में जन-जन का समाज के प्रत्येक वर्ग का एक परिवर्तन कारी आंदोलन बनेगी । श्री रामलीला परिषद के मंच पर केवल कलाकारों का ही नहीं बल्कि ग्राम की अन्य प्रतिभाओं का सम्मान भी होना चाहिए । मेडल प्रदान करने वालों में डी एस पी सोन चंद लाडना, अश्विनी पारीक, मोनू एवं सोनू पाराशर, जयप्रकाश पटवा, राकेश सिसोदिया, महेश दीक्षित,सोनू सोनी, इंद्र ट्रेलर, मोनू सोनी आदि लोग थे।