अनोखु धाम पर आयोजित नवरात्री महोत्सव का समापन…..

श्री सुल्तान सिंह भौम्यासा महाराज मंदिर अनोखू धाम ट्रस्ट पर चल रहे नवरात्री महोत्सव का किया गया समापन

श्री सुल्तान सिंह भौम्यासा महाराज मंदिर अनोखू धाम ट्रस्ट पर चल रहे नवरात्री महोत्सव का समापन किया गया जिसमें प्रात: वैदिक पंडित चन्दन शास्त्री द्वारा हवन किया गया, साथ ही माताजी की मूर्ती का भव्य श्रृंगार किया गया एवम 111 कन्याओं का विधि विधान से पुजन करवाके भोजन करवाया।इसके साथ ही रामलीला मण्डल अनोखू द्वारा राम दरबार की झांकी सजाई गई व रामायण के पाठ किए गए ।

सभी कन्याओं का माताजी की चुनरी, उनके पैर को छूकर पूजन किया साथ ही उनको दक्षिणा, तिलकार्जन कर उनकी पूजा अर्चना की गई। रामलीला मण्डल अनोखू से प्रहलाद राय सैनी, कैलाश पारीक, बाबूलाल शर्मा, सम्पत सिंह, कमल सोनी आदि के द्वारा रामायण जी की आरती की गई। अनोखू धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह अनोखू ने बताया की आए हुए सभी रामलीला मण्डल के सदस्यों का सम्मान किया गया जिसमें मंदिर के पुजारी जेठू सिंह राठौड़, रणवीर सिंह बिंजासी, प्रताप सिंह, डॉ.नरेंद्र सिंह, शिवराज पारीक, माल सिंह, कल्याण सिंह उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar