सकराय निवासी शाकंभरी धाम मंदिर के सचिव, गौशाला अध्यक्ष फूलचंद शर्मा की पुत्री स्व० अभिलाषा शर्मा की 14 वी पुण्य तिथि पर सीकर के वी. के. जैन हास्पीटल एवं ब्लड सेंटर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चंद्रमा दास महाराज पालवास के शिष्य भगवान दास महाराज, हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के शुभम मिश्रा, श्री कल्याण चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. के. के. अग्रवाल, प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक प्रदीप शर्मा खिरोड, शेखावाटी विप्र परिषद के अध्यक्ष एड. अश्विनी महर्षि नवलगढ, अ.भा. ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन पारीक, व उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा बाई का बालाजी धाम की कथावाचक किरण बाई सा के द्वारा सुबह 9 बजे बजे फीता काटकर किया गया। शाम 6 बजे तक कुल 162 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये भगवान दास, पी.एम.ओ. डा. के. के. अग्रवाल डॉ मनीष खण्डेलवाल वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी महर्षि ने रक्तदान की महत्ता बताते हुये इसे आवश्यक पुण्य कार्य बताया। रक्त की एक-एक एक बूंद लोगों की जान बचाने में काम आती है। इस अवसर पर काग्रेस किसान मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट नीतू शर्मा, एड. पुरुषोत्तम शर्मा अनिता शर्मा गो सेविका ज्योति तनवानी आलोक शर्मा, विष्णु शर्मा, शाकम्भरी सरपंच चोथमल शर्मा, भोजासर सरपंच संदीप शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा पिपराली पूर्व उपप्रधान पूर्व सरपंच धन्नाराम गुर्जर सकराय सुरेद्र शर्मा एड ० सुशीला जाखड़, एड ० महेश जाखड व कि . मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस राजेन्द्र झुरिया राजेन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा नायरा फांउडेशन के निदेशक इस्लामुदीन, समाज सेवी बबीता छीपा ने रक्तदाताओं की होसला अफजाई कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। आयोजन सचिन महेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया)