अमित नागोरा ने संभाला खाटूश्याम सदर थानाधिकारी का पदभार, ग्रामीणों ने किया स्वागत

आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखेंगे--अमित नागोरा

अमित नागोरा ने संभाला खाटूश्याम सदर थानाधिकारी का पदभार, ग्रामीणों ने किया स्वागत

आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखेंगे–अमित नागोरा

खाटूश्यामजी ।

हाल ही में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए अमित नागोरा को खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी पद पर लगाया है। अमित नागोरा ने थानाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त थानाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ की पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। अमित के पद भार ग्रहण करने पर खाटू श्याम जी के ब्राह्मण महासभा युवा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, खाटू धाम व्यापार मंडल कार्यवाहक महामंत्री ताराचंद कुमावत ,विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष पुजारी कैलाश माटोलिया , नरेश मिश्रा ,बजरंग दल संयोजक हरिओम भातरा ,अनीश पारीक, प्रवीण कुमार , सुमित शर्मा ने उनका माला व बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर मुह मिठा कराया

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS