अमित शाह से माफी की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक…

तीन जनवरी को गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आह्वान

झुंझुनूं में बुधवार को अंबेडकर पार्क में विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मधु खन्ना ने की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 17 दिसंबर को डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में माफी की मांग को लेकर निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल आंबेडकर का अपमान नहीं बल्कि संविधान का अपमान भी है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा।

इस विरोध के तहत 3 जनवरी को गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक एक विरोध रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली के सफल आयोजन के लिए सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रचार अभियान शुरू करेंगे। बैठक के अंत में मनु स्मृति का दहन कर बैठक समाप्त की गई। इस बैठक में समता सैनिक दल, मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और कई अन्य संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

abtakSikar