अमेरिका में भारतीयों के अमानवीय निर्वासन पर सीकर में कांग्रेस का प्रदर्शन…

कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट किए जाने के विरोध में सीकर जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बाजार में पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि निर्वासित भारतीयों को यात्रा के दौरान हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर रखा गया, जो मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। इससे कई परिवार वित्तीय संकट और गंभीर कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ मल जाखड़, प्रदेश महासचिव फूल सिंह ओला, कांग्रेस नेता जगदीश दानोदिया, जीवण खान, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश सैनी, रविकांत तिवाड़ी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

abtakhindi news