अरावली पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
सीकर
पिंक हाउस की गली, फतेहपुर रोड़, सीकर में स्थित अरावली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता हरिराम रणवा उपस्थित रहे, जो क्षेत्र में अपनी सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान में भारतीय शिक्षा संस्थान, सीकर के अध्यक्ष हैं तथा पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी सीकर के जिला अध्यक्ष एवं यू.आई.टी. सीकर के चेयरमैन रह चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पूजा मेहरिया एवं महीपाल मेहरिया ने की।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें विशिष्ट अतिथि उपसभापति अशोक चौधरी, स्वराज जिला अध्यक्ष बीरबल जी, फूलसिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, मोहम्मद इकबाल, आनंद जी भानीपुरा, पार्षद योगेन्द्र कुमार, महिला सुपरवाइजर सरिता भुकर, बचपन हॉस्पिटल से डॉ. दीपिका चौधरी तथा समाजसेवी प्रमिला सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर शिरकत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन सिया चौधरी, नूतन शर्मा एवं किशोर पारीक के द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।