अरिस्दा के सेवारत चिकित्सकों ने 10 दिन से चल रहे आंदोलन को मंगलवार को समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार ने बताया कि सेडवा में उपखंड अधिकारी से चिकित्सक के साथ अभद्रता के मामले में एसडीएम से लिखित माफी और कलेक्टर द्वारा चार्जशीट जारी करने पर सहमति बनी। इसके बाद डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया और ओपीडी में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया।
इस दौरान महासचिव डॉ. राजेन्द्र ढाका, प्रवक्ता डॉ. विजय झाझडिया और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।