अरिहन्त क्रिएशन द्वारा राजस्थानी संस्कृति से भरपूर गाना “नज़र ना लगे” की स्क्रीनिंग…

राजस्थानी धरोहर और कला को उजागर करते इस गाना को युवाओं की प्रतिभा को निखारने का मंच मिला

अरिहन्त क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित एक राजस्थानी संस्कृति से भरपूर गाना  “नज़र ना लगे ” की स्क्रीनिंग पत्रकार और मीडिया साथियों के लिए अरिहन्त क्रिएशन स्टूडियो में की गई | राजस्थानी गाना “नज़र ना लगे” अरिहन्त क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस टीम द्वारा तैयार किया गया | अरिहन्त क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस यूथ विंग को फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन प्लेटफार्म देकर उनकी प्रतिभा को हमेशा निखारता रहा है | इस गाने में राजस्थानी भाषा , परिवेश, वेशभूषा, भव्य-संस्कृति को शामिल कर हमें हमारी राजस्थानी धरा से जोड़ें रखने का प्रयास किया जा रहा है |

इस गाने को गायकर-आकाश और गायिका-माही जैन ने अपनी आवाज दी है  | “नज़र ना लगे” गाने की कास्टिंग सचिन जेदिया व सीलू ने की | गाने की एडिटिंग जावेद ने और प्रमोशन सचिन जेदिया ने किया | इस गाने का डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी रामदेव बानियाँ ने की |  अरिहन्त क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर डॉ अजय कुमार जैन ने बताया कि अरिहन्त क्रिएशन द्वारा सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक व जागरूकता विडियो/ फिल्म बना कर यूथ विंग को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका दिया जाता रहा है और लगातार उनकी प्रतिभा को निखारा जाता है | “नज़र ना लगे” गाने में भी राजस्थानी कला का भरपूर समावेश किया गया है |

abtakNewsSikar