अरूणा शर्मा को पीएचडी की उपाधि मिली…

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग पर किया शोध कार्य

राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने योजना नगर निवासी श्रीमती अरूणा शर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्हें यह उपाधि ‘राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग एवं मानवाधिकार : एक अनुभवमूलक अध्ययन’ विषय पर शोध करने के लिए दी गई है। शर्मा ने अपना शोध कार्य डॉ. विकास यादव, सहायक आचार्य एलबीएस राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटपूतली के निर्देशन में पूर्ण किया है। अरूणा वर्तमान में शहीद एसआर कुमावत एवं केएल ताम्बी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) पद पर सेवारत है।

abtakhindi news