झुंझुनूं के निवासी अर्जुन ढेवा ने अपने पहले प्रयास में एफएमजीई (विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा) परीक्षा उत्तीर्ण की है। किसान नेता फूलचंद ढेवा के पोते अर्जुन ने एमबीबीएस की पढ़ाई रूस से पूरी की। अर्जुन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा फूलचंद ढेवा, दादी रामकोरी देवी और माता रश्मि ढेवा को दिया है। अर्जुन की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।