अलवर में उबालते पदार्थों से बालक-बालिका झुलसे…

दोनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी

अलवर के मालाखेड़ा और डहरा शाहपुरा में दो अलग-अलग घटनाओं में उबालते पदार्थों से बालक और बालिका झुलस गए। मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरूका गांव में 5 साल के साहिल पर उबलती चाय गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के मुताबिक, साहिल घर में खेल रहा था, तभी उसकी मां चाय बना कर अंदर चली गई। साहिल ने चूल्हे पर रखी चाय की केतली को खींच लिया, जिससे चाय उसके ऊपर गिर गई। साहिल का इलाज अलवर जिला अस्पताल में जारी है।

दूसरी घटना डहरा शाहपुरा के गांव में हुई, जहां ढाई साल की कीर्ति पर उबलता दूध गिरने से वह झुलस गई। कीर्ति ने चूल्हे पर रखे दूध के बर्तन को खींच लिया, जिससे उसका चेहरा और शरीर झुलस गए। कीर्ति का इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों बच्चों के परिवार वालों की तरफ से अस्पताल में उनकी देखभाल की जा रही है।

abtakNewsSikar