अलवर में पुलिस द्वारा मारपीट का मामला: वीडियो के आधार पर शिकायत…

पीड़ित महबूब ने एसपी से की शिकायत

अलवर के राजगढ़ के निकट बीलेटा गांव में पुलिस द्वारा मारपीट का एक विवाद सामने आया है। मामला 9 दिसंबर का है, जब पुलिस ने महबूब के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी बरसाई। पुलिस ने यह कार्रवाई वाजिद की शिकायत पर की थी, जिसमें आरोप था कि महबूब के परिवार ने पाइप लाइन को तोड़ा था। इस दौरान महबूब के परिवार के लोग पुलिस का वीडियो बनाने लगे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने गुस्से में आकर मारपीट की।

महबूब ने अलवर आकर पूरी घटना बताई और आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके भाई और भतीजी को बुरी तरह पीटा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वीडियो बनाने के बाद लाठी से हमला किया, और कुछ लोगों को उठा भी लिया। अगले दिन महबूब ने अलवर पुलिस एसपी को शिकायत की, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उनका पीछा किया और खेतों में भागने के बाद भी उनकी भतीजी को पीटा। इस मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है।

महबूब ने आरोप लगाया कि वाजिद पर पहले भी लूट और मारपीट का आरोप था, और उसे डर था कि महबूब लूट मामले में गवाही दे सकता था, जिसके कारण वाजिद ने दबाव बनाने के लिए पाइप लाइन को काटा और पुलिस को शिकायत दी।

थाना प्रभारी रामजीलाल का कहना है कि पाइपलाइन को लेकर शिकायत आई थी, लेकिन उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया और कहा कि पुलिस ने केवल दोनों पक्षों को डांट कर समझाया था।

abtakNewsSikar