अवैध वसूली से तंग आकर अधेड़ ने की आत्महत्या…

महिला पर धमकी और प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

सीकर के सदर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली और धमकियों से परेशान होकर एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। शिकायत के अनुसार, रामेश्वर लाल, जो पालवास रोड पर अपने खेत पर काम कर रहे थे, को मंजू देवी और अनिल नाम के दो आरोपियों ने खेत पर जाकर धमकाया। महिला ने उनसे जबरन पैसे मांगे और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए, तो उन्हें जान से मरवा देगी।

आरोप है कि मंजू देवी रामेश्वर लाल को जबरन अपने साथ घर ले गई और उनकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने घर से जानवरों को खोलकर ले जाने की कोशिश की। परेशान होकर रामेश्वर लाल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई संजय वर्मा कर रहे हैं।

abtakNewsSikar